किसानों की फसल बर्बाद होने पर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय घेराव में कपड़े उतार कर किया विरोध प्रदर्शन

44

दतिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकताओं ने ओलावृष्टि तेज हवा,बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई तथा किसानों के खेतों में बारिश का पानी भर गया जिससे खड़ी फसल सड़ गई गेहूं की सड़ चुकी फसल को लेकर कलेक्टर कार्यालय घेराव में पहुंचे और जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कुर्ता,एवं शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन किया ।

एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम अपर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा प्रदेष की सत्तारूढ भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज अन्नदाता किसान काफी परेशानियों से जुझ रहा है किसानो के गेहूं खरीदी उपार्जन की तारीखे वार वार बढ़ाई जा रही है पहले 23 मार्च फिर 1अप्रैल 10 अप्रैल,15 अप्रैल की गई है,जिससे किसानो में भारी आक्रोश निर्मित हो गया है।

प्रदेश में किसानो का गेहूं उपार्जन का इन्तजार खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने सरकारी संस्थाओं से किसानो का ऋण वसूली की अंतिम तिथी 31 मार्च निर्धारित की थी सरकार को कुप्रबंधन के कारण लगभग 50 प्रतिशत किसान डिफाल्टर हो गए है तथा किसानो के कृषि उपज मण्डी में अपनी गेहूं की उपज 2000 से 2200 रूपये की ओन पोने दामों में मजबूरी से बेचने को विवश होना पड रहा है जव कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में 16 मार्च से गेहूं उपार्जन किया जा रहा है।इसी अवसर पर घेराव करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,पूर्व कांग्रेस कांग्रेस रामकिंकर,शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय शुक्ला,नरेंद्र यादव धनपीपरी, नारायण बाबू जी,पातीराम पाल,जामिंञी दादौरिया,सी एल बौद्ध,बी एल केन,दीपेन्द्र पुरोहित,लक्ष्मण यादव,शिशुपाल यादव संजय राणा,गगन गुप्ता,राजकुमार पटैल,जीतू प्रजापति,प्रवेंद्र गुर्जर,स्वदेश अहिरवार,उमर फारूक,रामदास उत्साही,जसवंत बघेल,पुष्पराज,राजपूत,स्वामी शरण कुशवाहा,महिपाल गुर्जर,सुरेश झा,आशीष तिवारी, शंभू गोस्वामी,रामकुमार मोंगिया,सी एम अहिरवार बनमाली,राजपूत प्रेम नारायण कुशवाहा,अभिषेक तिवारी,अनिल राज श्रीवास्तव,माधव सरबरिया,विक्रम दांगी,मुईन कुरैशी रिंकू यादव,सोनू चौहान,ओम पांचाल,संजू दांगी पवन वेडर,उत्तम कुशवाहा,दिनेश यादव,रवि यादव,पंजाब यादव,राकेश सोनी,सुनील यादव काले खां,मुकेश आदिवासी,संतोष पाल,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,अमरीश बाल्मीकि,मुरारी लाल शर्मा,अमित राजपूत बुधेडा,उत्तम यादव,मोहन पटेल रावरी,सुग्रीव यादव, माकन बाबूजी आदि उपस्थित रहे!

रिपोर्ट – शिवांगी कुमारी