झांसी के परासई में 21 कन्याओं के विवाह सम्मेलन में खुद दूल्हा बने आशीष सरपंच, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना अनोखा आयोजन

90

झांसी के परासई में  21 कन्याओं के विवाह सम्मेलन में खुद दूल्हा बने आशीष सरपंच, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना अनोखा आयोजन

झांसी जनपद में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन उस समय खास चर्चा का विषय बन गया, जब आयोजन कराने वाले आशीष सरपंच ने स्वयं भी उसी मंच पर सात फेरे लेकर विवाह रचाया। एक ओर जहां 21 कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया, वहीं दूसरी ओर आशीष के इस फैसले ने पूरे क्षेत्र में अलग ही माहौल बना दिया।


कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष सरपंच खुद भी दूल्हे के रूप में मंडप में पहुंचे और उसी विवाह सम्मेलन में अपनी जीवनसंगिनी के साथ सात फेरे लिए। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, पूरा आयोजन चर्चा का केंद्र बन गया। लोगों ने इसे सामाजिक संदेश और सादगीपूर्ण विवाह का अनोखा उदाहरण बताया।चंद्रपाल नेता जी के साथ कई लोग जोड़ो को आशीर्वाद देने पहुंचे