युवक की मौत पर विवाद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर CM से की शिकायत

131

झांसी में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 24 मार्च 2026 को चंदन कुशवाहा बाइक से घर लौट रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
हालांकि, परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने बताया कि मृतक का कुछ लोगों से लेन-देन का विवाद चल रहा था।

प्रार्थना पत्र मै लगाए गए आरोप:
प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक-24.03.2026 को समय करीब 10:00 बजे चंदन कुशवाहा मोटर साइकिल न०-UP-93-CD-5894 से झाँसी से अपने घर सिमराहा की तरफ जा रहा था व उसके साथ ऋषि राय, आयुष राय साथ में थे तभी रास्ते में मथुरा कालोनी के पास गाँव के ही व्यक्ति सुमित अहिरवार द्वारा अपनी ई० रिक्सा सामने लगा दी और जान से मारने की नियत से चंदन की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी ऋषि राय व आयुष राय मौके से भाग गये वहाँ पर कुछ लोगो के आ जाने पर उसके मेडिकल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया व गाँव के ही रहने बाले मोन्टी कुशवाहा के द्वारा बिना किसी को बताये थाने पर प्रार्थना पत्र दे दिया जिस पर दिनॉक-31.03.2026 को थाना सदर बाजार में मुकदमा अपराध संख्या-46/2026 धारा-281, 125ए, 125बी, 106 (1) बी०एन०एस० में एफ०आई०आर० दर्ज कर दी थी। कुछ दिन बाद परिजनों ने जानकारी दी कि घटना के दिन चंदन कुशवाहा की टक्कर लगने से मृत्यु नही हुयी है बल्कि उसकी षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है क्यो कि चंदन कुशवाहा, ऋषि राय व उसके भाई आयुष राय से लेन देन चलता था इन लोगो ने चंदन से पैसे उधार लिये थे व घटना के दिन भी ये दोनो साथ में थे परन्तु इन लोगो को कोई चोटें नहीं आई और चंदन जो सोने की चैन, सोने की वाली, सोने की अंगूठी व 70,000/- रू कैश लिये था वह भी निकाल लिया गया एवं ऋषि राय के ने फोन न0-8009557723 से फोन कर के बताया कि हम आपको घर पर आकर सब कुछ सच बतायेगें की घटना कैसे हुयी है और बताया कि चंदन का किसी ने गला दवाया था व सिर में कुछ धार दार हथियार से हमला किया था जिसकी रिकॉर्डिंग भी चंदन के मां के पास मौजूद है। परिजनों ने बताया घटना में क्षतिग्रस्थ हुयी मोटर साइकिल को देखने पर भी नही लग रहा है कि किसी ने टक्कर मारी हो ।

परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले में सही तरीके से जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई है, ताकि

मृतक को न्याय मिल सके।

रिपोर्ट – शिवांगी कुमारी