झांसी: थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा संगठित गिरोह को पकड़ा गया – 12 गिरफ्तार , मौके पर रु 1.14 लाख नगद व 12 मोबाईल बरामद

123

थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम द्वारा संगठित गिरोह के रूप में अवैध रूप से घर के अन्दर जुआं खेल रहे अभियुक्तों के कब्जे से 13 मोबाईल फोन, माल फड़ रुपये 1,04,110 व जामातलाशी 10,090 रूपये नगद कुल 1,14,200 रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर झाँसी प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सीपरी बाजार झांसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.04.2026 को समय करीब 09.25 बजे रात्रि को संगठित गिरोह के रूप में अवैध रूप से घर के अन्दर जुआं खेल रहे अभियुक्तोंको गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 13 मोबाईल फोन, माल फड़ रुपये 104110/- व 104 अदद ताश पत्ता, जामातलाशी माल 10,090 रूपये कुल 1,14,200 रूपये नगद बरामद हुए। अभियुक्तों द्वारा संगठित होकर अवैध रूप से घर के अन्दर करने के सम्बन्ध में थाना सीपरी बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 161/2026 धारा 4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा 112 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री व रूपयों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूरा मामला विस्तार से पढ़े

दिनांक 15.04.2026 को उप निरीक्षक अनुराग शर्मा चौकी प्रभारी भोजला मण्डी, उप निरीक्षक श्री प्रदीप शर्मा चौकी प्रभारी चमनगंज व उप निरीक्षक श्री चन्दन सरोज चौकी प्रभारी लहरगिर्द मय हमराह हेड कांस्टेबल 378 कर्मवीर सिह व हेड कांस्टेबल 290 देवेन्द्र

कुमार व हेड कांस्टेबल 349 नितिन कुमार, कांस्टेबल 490 नवीन कुमार, कांस्टेबल 1178 रामचरन, कांस्टेबल 927 सुधान्शु मिश्रा व कांस्टेबल 1927 महेन्द्र कुमार के द्वारा शान्ति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन में अन्तर्गत थाना क्षेत्र में मामूरी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम भोजला में सदीप यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव के खेत मे निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक बन्द पडे खाली कमरे में बड़े पैमाने पर हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास करके उच्चाधिकारियों से प्राप्त सर्च वारण्ट के क्रम में उप निरीक्षक चन्दन सरोज के मकान के पास जाकर तस्दीक कराया जिनके द्वारा बताया कि मकान के अन्दर से हार जीत की बाजी की आवाज सुनाई दे रही है तस्दीक होने पर समस्त पुलिस बल को साथ लेकर उक्त निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे , पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति अन्दर बने दरवाजे से छत के उपर से भागने लगे तो हेड कांस्टेबलों  को पीछा करने हेतु कहा गया व कमरे में कुल 12 व्यक्ति बचे थे , पुलिस बल द्वारा मौके पर हार जीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा कमरे के फर्श के उपर बिछे गमछा पर बैठकर हार जीत की बाजी लगा कर एलईडी लाईट जो छोटी बैटरी से जल रही  रोशनी में जुआ खेला जा रहा था फड़ पर ताश के पत्ते, रूपये व मोबाइल फोन बिखरे हुए थे। पकड़े हुए व्यक्तियो से पूछने पर बताया गया कि हम लोगो द्वारा संगठित होकर इस मकान को सुनसान जगह पर व खाली पडा होने के कारण जुआ खेला जा रहा था। जिसके उपरान्त 1. आशु अहिरवार पुत्र रामप्रसाद उम्र करीब 28 वर्ष निवासी बुन्देला बाबा का मन्दिर उन्नावगेट थाना कोतवाली जनपद झाँसी 2. शैलेन्द्र कुमार पुत्र काशीराम उम्र करीब 48 वर्ष निवासी मिशन कम्पाउण्ड थाना सीपरी बाजार झाँसी 3. हेमेन्त अहिरवार पुत्र रामकिशन उम्र करीब 26 वर्ष निवासी शान्ति भवन सतीश के मकान मे किराये से थाना कोतवाली जनपद झाँसी 4. सतीश कुशवाहा पुत्र स्व० रामचरन कुशवाहा उम्र करीब 38 वर्ष निवासी पाल कालोनी थाना सीपरी बाजार झाँसी 5. राजेन्द्र कोरी पुत्र स्व० रामचरन उम्र करीब 47 वर्ष निवासी 144 स्कूलपुरा नगरा थाना प्रेमनगर झाँसी 6. राजीव शर्मा पुत्र स्व० मदनलाल शर्मा उम्र करीब 57 वर्ष निवासी बंग्लाघाट थाना कोतवाली जनपद झाँसी 7. दीपक अहिरवार पुत्र स्व० मुन्नालाल उम्र करीब 29 वर्ष निवासी चौधरी का बाग मरघटे के पीछे थाना कोतवाली जनपद झांसी 8. रोहित कुमार पुत्र स्व० कमल किशोर अहिरवार उम्र करीब 38 वर्ष निवासी स्कूलपुरा नगरा थाना प्रेमनगर जनपद झांसी 9. हीरा साहू पुत्र स्व० हरीराम साहू उम्र करीब 45 वर्ष निवासी छोटा बाजार थाना दतिया जिला दतिया म०प्र० 10. जमशेद खान पुत्र स्व० गफ्फार खान उम्र करीब 46 वर्ष निवासी बाबू का बाग उन्नाव गेट थाना कोतवाली जनपद झाँसी 11. आकाश अहिरवार पुत्र पुष्पेन्द्र अहिरवार उम्र करीब 31 वर्ष निवासी स्कूलपुरा नगरा थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी 12. आबिद खान पुत्र स्व० गफ्फार खान उम्र करीब 39 वर्ष निवासी भाण्डेरी गेट बाहर उन्नाव गेट अन्दर थाना कोतवाली जनपद झाँसी को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 13 मोबाईल फोन, माल फड़ रुपये 104110/- व 104 अदद ताश पत्ता, जामातलाशी माल 10,090 रूपये कुल 1,14,200 रूपये नगद बरामद किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/2026 धारा 4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा 112 बी0एन0एस0 बनाम 1. आशु अहिरवार 2. शैलेन्द्र कुमार 3. हेमेन्त अहिरवार 4. सतीश कुशवाहा 5. राजेन्द्र कोरी 6. राजीव शर्मा 7. दीपक अहिरवार 8. रोहित कुमार 9. हीरा साहू 10. जमशेद खान 11. आकाश अहिरवार 12. आबिद खान 13. जावेद उर्फ छोटू खान पुत्र गफ्फार खान निवासी पलक पैलेस बडागाँव गेट बाहर थाना कोतवाली जनपद झांसी (भागा हुआ) 14. सिकी यादव पुत्र अज्ञात निवासी आवास विकास (भागा हुआ) 15. दीपक कुशवाहा उर्फ बच्चा निवासी बडागाँव गेट बाहर थाना कोतवाली जनपद झांसी (भागा हुआ) 16. दौलत कुशवाहा पुत्र अज्ञात निवासी पलक पैलेस कोतवाली झाँसी (भागा हुआ) 17. संदीप यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव निवासी ग्राम भोजला थाना सीपरी बाजार जिला झाँसी (मकान मालिक) के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री व रूपयों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, थाना सीपरी बाजार

2. उप निरीक्षक अनुराग शर्मा चौकी प्रभारी भोजला मण्डी, थाना सीपरी बाजार

3. उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा प्रभारी चौकी चमनगंज, थाना सीपरी बाजार

4. उप निरीक्षक चन्दन सरोज, चौकी प्रभारी लहरगिर्द, थाना सीपरी बाजार

5. हेड कांस्टेबल 378 कर्मवीर सिह, थाना सीपरी बाजार

6. हेड कांस्टेबल 290 देवेन्द्र कुमार, थाना सीपरी बाजार

7. हेड कांस्टेबल 349 नितिन कुमार, थाना सीपरी बाजार

8.कांस्टेबल 490 नवीन कुमार, थाना सीपरी बाजार

9. कांस्टेबल 1178 रामचरन, थाना सीपरी बाजार

10. कांस्टेबल 927 सुधान्शु मिश्रा, थाना सीपरी बाजार

11. कांस्टेबल 1927 महेन्द्र कुमार, थाना सीपरी बाजार

रिपोर्ट – शिवांगी कुमारी