दिनांक 09 अप्रैल 2026 को BSP प्रतिनिधि मण्डल हर्षित आर्य के पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम निमोनी पहुंचे। बोले परिवार का दर्द देखकर मन भारी हो गया। इस कठिन घड़ी में हम केवल यह बताने गए थे कि आप अकेले नहीं हैं हम आपके साथ हैं।

बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल के साथ पीड़ित परिवार को कृष्णवीर बबली द्वारा एक छोटी सी धनराशि ₹50,000 सौंपी गई — कहा यह कोई बड़ा योगदान नहीं, बस एक इंसान का दूसरे इंसान के प्रति फर्ज़ है। बहुजन समाज पार्टी इस परिवार के साथ न्याय मिलने तक हर कदम पर खड़ी रहेगी।
क्या था पूरा मामला ;
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के निमोनी गांव में 2 अप्रैल से लापता नाबालिग हर्षिता आर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह 5 दिन बाद उसकी लाश घर से लगभग 500 मीटर दूर कुएं के अंदर मिली,परिवार का आरोप है कि भतीजी के गले में रस्सी और मुंह में दुपट्टा बंधा था। उसकी हत्या की गई है और फिर शव को कुएं में फेंका गया है। पुलिस 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा गया है।
हर्षिता आर्य (17) उल्दन के निमोनी गांव की रहने वाली थी। उसके पिता सुरेश कुमार आर्य की 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। हर्षिता अपने मां और चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटी दो बहनें और एक भाई है। पिता सुरेश की लगभग 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। हर्षिता 11वीं क्लास पास करके अब 12वीं में आई थी। वह मऊरानीपुर में कंप्यूटर की कोचिंग पढ़ती थी।
पार्टी ने हर्षित के लिए दुख व्यक्त करते हुए कहा – हर्षिता आर्य के साथ जो बर्बरता हुई — वह सुनकर रूह काँप जाती है। दरिंदों ने जो किया वह अमानवीय है, अक्षम्य है। परिवार का दर्द देखकर मन भारी हो गया। इस कठिन घड़ी में हम केवल यह बताने गए थे कि आप अकेले नहीं हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल के साथ पीड़ित परिवार को कृष्णवीर बबली द्वारा एक छोटी सी धनराशि ₹50,000 सौंपी ओर कहा — यह कोई बड़ा योगदान नहीं, बस एक इंसान का दूसरे इंसान के प्रति फर्ज़ है। बहुजन समाज पार्टी इस परिवार के साथ न्याय मिलने तक हर कदम पर खड़ी रहेगी। संघर्ष जारी है, और जीत तक जारी रहेगा!

पार्टी का सरकार से सवाल – पहले हाथरस… कठुआ… उन्नाव… और अब निमोनी।
क्या यही है इस सरकार का महिला सुरक्षा मॉडल?
बहुजन समाज पार्टी प्रतिनिधि मण्डल की सरकार से मांग – बहुजन समाज पार्टी का कहना है की दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा मिले, Fast Track Court में सुनवाई हो, परिवार को सरकारी मुआवज़ा मिले
इस अवसर पर उपस्थित रहे —
माननीय अखिलेश अम्बेडकर जी — झांसी एवं चित्रकूट मण्डल मुख्य प्रभारी, बुन्देलखण्ड प्रभारी, माननीय लालाराम अहिरवार जी — झांसी एवं चित्रकूट मण्डल मुख्य प्रभारी, बुन्देलखण्ड प्रभारी, रविकांत मौर्य जी — झांसी मण्डल प्रभारी, बृजेश अहिरवार जी — झांसी जिला अध्यक्ष, श्रेयांश दिनकर जी — मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष, संतराम भटपुरा जी- विधानसभा प्रभारी, सद्दीन श्रीवास जी- विधानसभा प्रभारी, प्रेमनारायण पचौरिया जी, धीरेन्द्र छिरौरा विधानसभा महासचिव, संतोष राज वर्मा जी, नीरज गुप्ता जी, संतोष कोरी जी, जनाब साबिर खान जी, लक्ष्मीनारायण जी, अमित वर्मा जी, कोरी विजय कंचन जी, तुलसीदास अहिरवार जी, जयपाल अहिरवार जी, मानसिंह पचौरा, तेजराम आर्य लुहरगांव, हेमंत मऊरानीपुर, पवन चौधरी जी, कृष्णवीर बबली एवं बड़ी संख्या में BSP कार्यकर्ता व पदाधिकारी ,एड हरीश चौधरी, आशीष अहिरवार,हरि मोहन श्रीवास जी,पन्नालाल धाकड़ जी, धर्मपाल छिरौरा जी, आदित्य टिकरी, अभिषेक गुढा, आशीष गुढा, प्रेमनारायण अहिरवार, रोहित टिकरी, अभी , डॉ महीपत श्रीवास, गोविंद आर्य लुहारगांव,तिजु पाल, गुलज़ारी कुशवाहा, मेवालाल प्रधान जी, मानसिंह पचौरा, रोहित दिनकर, हरिमोहन श्रीवास, धनीराम नेता , मोहन टिकरी, राजेश बाबू, सौरभ टिकरी, धर्मपाल,आदि साथी मौजूद रहे।
रिपोर्ट -शिवांगी कुमारी




