टहरौली में अवैध टहरौलीखनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बालू से भरे दो ट्रैक्टर सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

69

टहरौली में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बालू से भरे दो ट्रैक्टर सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंपटहरौली में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बालू से भरे दो ट्रैक्टर सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

 

झांसी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मंगलवार को टहरौली थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों मे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, जिला अधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टहरौली क्षेत्र में बिना अनुमति बालू का खनन और परिवहन कियाटहरौली में अवैध जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया और उन्हें थाना परिसरलाकर सीज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई मंगलवार शाम करीब 4 बजे की गई। ट्रैक्टरों में बड़ी मात्रा में बालू भरी हुई थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में बेचैनी देखी जा रही है।

                 

स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि जब्त किए गए ट्रैक्टर भाजपा नेता रिंकू दीक्षित एवं प्रिंस बिलगैया के नाम से पंजीकृत हैं। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में संबंधित पक्षों की भूमिका और जिम्मेदारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद कुछ स्थानों पर अवैध खनन और बालू का परिवहन जारी रहता है। लोगों ने मांग की है कि इस तरह के मामलों में केवल वाहन जब्त करने तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू एवं उपनिरीक्षक विकास सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और नियमानुसार कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ खनन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिक भी अवैध खनन की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके