रजपुरा मोहल्ले में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

96
रजपुरा मोहल्ले में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

रजपुरा मोहल्ले में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

उरई (जालौन)  ग्राम पंचायत सैदनगर के मोहल्ला रजपुरा में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पानी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मोहल्ले में पानी की टंकी बनवाए जाने की मांग की।

रजपुरा मोहल्ले में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रजपुरा मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नियमित रूप से पानी उपलब्ध न होने के कारण लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मोहल्ले में पानी की टंकी का निर्माण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

सिटी मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के द्वारान रिहाना मंसूरी, मधु अनुरागी,सुमित चौधरी,मुलायम सिंह,रूपराम,श्यामू पाल,रामकुमार, परशुराम,देवी प्रसाद,जगमोहन,सुनील,गंगा बीरपाल,रसकेन्द्र,भगवानदास, समेत अन्य उपस्थित रहे।

जालौन रिपोर्ट : सोनू महाराज