झांसी में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, हाथी दिखाने के बहाने ले गया युवक , लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

239

झांसी में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, हाथी दिखाने के बहाने ले गया युवक , लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सात वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को हाथी दिखाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार को बच्ची द्वारा आरोपी की पहचान करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, घटना 7 जुलाई की बताई जा रही है। सात वर्षीय बच्ची अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को हाथी दिखाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों को लगा कि बच्ची आसपास ही खेल रही होगी, लेकिन कुछ देर बाद वह दिखाई नहीं दी।सुनसान जगह पर वारदात का आरोप

आरोप है कि युवक बच्ची को एक सुनसान गली में ले गया, जहां कार की ओट में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को घायल और लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने बच्ची से जानकारी लेने की कोशिश की और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया

शुक्रवार सुबह बच्ची ने कथित आरोपी को इलाके में देखकर पहचान लिया। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना से नाराज लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी