सरेआम दिनदहाड़े मऊरानीपुर में तमंचे से गोली मारने एक युवक गंभीर रूप से घायल

45

सरेआम दिनदहाड़े मऊरानीपुर में तमंचे से गोली मारने एक युवक गंभीर रूप से घायल

झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद पुत्र को पीछे से तमंचे से गोली मार दी, पीठ में गोली लगने से युवक लहु लुहान होकर सडक पर गिर पड़ा, सरेआम गोली चलने से सनसनी फैल गई पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल युवक को सीएससी मऊरानीपुर भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लोगों ने बताया घायल सतीश श्रीवास 40 वर्ष पुत्र अशोक श्रीवास निवासी मोहल्ला नई बस्ती मऊरानीपुर लगभग दिन में 4:30 बजे मोटरसाइकिल से मोहल्ला चौक दमेला से जा रहा था उसके पीछे तीन लोग मोटरसाइकिल जा रहे थे जब वह शिशु मंदिर के पास पहुंचा, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से एक युवक ने तमंचे से सटाकर पीछे से सतीश श्रीवास पर गोली चला दी, थाना मऊरानीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी