आज झाँसी में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग संगठन ने हाथ में काली पट्टी बांध कर शासन प्रशासन का विरोध किया अपनी माँगों को लेकर ज़िला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिये गये ज्ञापन में लिखा है बुंदेलखंड दिव्यांग विकास समिति, बीते कई वर्षों से जनपद झांसी एवं बंदेलखंड क्षेत्र में दिव्यांग भाई-बहनों के अधिकारों, सम्मान एवं मूलभूत सुविधाओं हेतु सतत कार्य कर रही है। वर्तमान समय में दिव्यांगजन अत्यंत आर्थिक तथा सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को सुधारने एवं उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उददेश्य से निम्न मांगे आपके समक्ष प्रस्तुत हैं
1. दिव्यांग पेंशन की राशि वर्तमान ₹1000 से बढ़ाकर ₹5000 प्रति माह की जाए।
2. दिव्यांगजनों के घरेल विद्युत बिल में न्यूनतम 50% तक छूट प्रदान की जाए।
3. दिव्यांग बच्चों तथा दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों की विद्यालय की फीस पूर्णतः माफ की जाए।
4.नगर निगम की इलेक्ट्रॉनिक (ई-बस) सेवाओं में दिव्यांगजनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए।
समस्त सरकारी एवं निजी अस्पतालों में दिव्यांगजनों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए।




