टीकमगढ़ जिले के कांटी गांव के रहे वाले राजेंद्र पाल ने प्रेम विवाह मिनौरा की रहने वाली ममता रैकवार से किया हैं। जिसके बाद से ही युवती के मायके वाले उसके ससुराल में आकर उसे ले जाते है। और दबाव बनाते है कि युवक पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाओ ऐसा युवती ने स्वयं कहते हुए आरोप लगाया है। लड़की आगे आशंका जताते हुए यह भी कहा है कि पुलिस अधिकारियों की मामले में मिलीभगत है। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता (राजेंद्र पाल ) ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने लड़की से उसकी मर्जी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ वृन्दावन में शादी की थी। जो कि लव मैरिज थी, लेकिन विवाह के बाद लड़की के घर वाले उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं और झूठे आपराधिक मामलों में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं युवती ने कहा कि उसके पति पर मायके वाले पिता पूना रैकवार, माता सुखवती रैकवार, भाई अरविन्द रैकवार सभी लोग जान से मारने की उसके पति की उसे धमकी देते है। और दबंगों को बुलाकर हथियार की दम पर दबाब में झूठी शिकायत भी करने को कहते है कि उसके खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करवाओ मामले में पति पत्नी ने एसपी से आग्रह किया कि इस तरह के किसी भी दबाव या अनुचित प्रभाव को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की जाए ताकि कोई भी बिना वजह झूठे आरोपों का शिकार न बने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करे।




