मथुरा में करवाचौथ पर प्रेमी के साथ पकड़ी गई चार बच्चों की मां, पति ने परिवार के साथ कमरे पर बोला धावा; जमकर चले लात-घूंसे
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवाचौथ के दिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। चार बच्चों की मां को उसका पति कथित तौर पर प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी करीब 15 साल पहले राजस्थान के धौलपुर निवासी अंजू से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। आरोप है कि अंजू का गांव के ही संजय उर्फ गीतम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि संजय किराए के कमरे में रहता था और अंजू उससे मिलने वहां पहुंची थी।
करवाचौथ के दिन पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कथित प्रेमी के कमरे पर पहुंच गया। वहां पत्नी को संजय के साथ देखकर पति और उसके परिजन भड़क गए। इसके बाद मौके पर विवाद शुरू हो गया।
हंगामे के दौरान परिवार की महिलाओं के बीच भी विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते देवरानी और जेठानी के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सक


