मंत्री जी की जीभ काटने पर देंगे 5 lakh रुपए

264

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के हालिया बयान पर सियासत तेज हो गई है। मंत्री ने बांसडीह के एक कार्यक्रम में लोगों को ‘अंग्रेजों का दलाल’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। अब इस बयान पर सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री को आईना दिखाया है।
सांसद राजभर ने कहा कि जनता का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मंत्री की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि बलिया की जनता की देशभक्ति पर सवाल उठाना इतिहास के साथ नाइंसाफ़ी है।
सांसद के इस बयान के बाद क्षेत्र की सियासत और गर्म हो गई है। सोशल मीडिया पर भी दोनों नेताओं की टिप्पणी चर्चा में है।
निषाद पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद का एक विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के बलिया मे करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने संजय निषाद की जबान काटकर लाने वाले को साढ़े पांच लाख रुपये देने का एलान किया है और उसका मुकदमा भी संगठन लड़ेगा, इसकी घोषणा की है.

क्या है पूरा मामला
करनी सेना ने मंत्री की जीभ काटने वाले को इनाम की घोषणा क्यों की, पहले ये समझिए. आपको बता दें कि संजय निषाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बलिया में एक कार्यकर्त्ता मीटिंग का है. इस वीडियो में मंत्री कहते नजर आ रहे हैं कि ये बलिया है, यहां के लोग अंग्रेजों के दलाल बहुत थे और दलाली का सिस्टम अभी भी चलता है, इसीलिए बलिया भी बर्बाद है. नहीं तो बलिया बागी बलिया था. यह वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है.