दीपक कुशवाहा की अध्यक्षता में झाँसी प्रोग्रेसिव ग्रुप संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

36

 

बुन्देलखण्ड की पावन धरती झांसी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी झांसी प्रोग्रेसिव ग्रुप द्वारा कुशवाहा/मौर्य/सैनी समाज का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें आये हुए मुख्य अतिथि श्री पी.एम. कुशवाहा जी,अमित मौर्य जी , अविनाश कुशवाहा जी एवं धर्मेन्द्र कुशवाहा जी द्वारा समाज के महापुरुषों को पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें जनपद के सभी प्रकार के प्रतिभावान स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपनी-अपनी कला प्रतिभाओं की प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक कुशवाहा तथा यशवंत सिंह जी ने किया तथा समाज के सांस्कृतिक मण्डली द्वारा होली गीतों के माध्यम से समाज की ऐतिहासिक प्रष्टिभूमि को सभी के सामने रखा। इसी क्रम में ओजस्वी कवि श्री रवि कुशवाहा जी व रामस्वरूप कुशवाहा (निर्धन) जी ने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से उपस्थित बन्धुओं में समाज के प्रति जोश भरने का काम किया। सांस्कृतिक टीम द्वारा अपने मनमोहक होली गीत संगीत के माध्यम से सभी सदस्यों को झूमने पर विवश कर दिया।


कार्यक्रम की रूपरेखा झांसी प्रोग्रेसिव ग्रुप के सभी सदस्यों के निर्णय को साकार करने का काम श्री डी.के.कुशवाहा , आर के कुशवाहा, एन.आर.कुशवाहा, सुभाष अनुज, महेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, गौरव मौर्य , विशाल कुशवाहा, अजय जिरोनिया, बहन कौशिल्या देवी, वीरेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, उत्तम कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा के अलावा अन्य सभी सदस्यों ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम के सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।