बस स्टैंड के पास नशे में धुत युवतियों का हंगामा, हाथ में बका लेकर फैलाई दहशत

124
बस स्टैंड के पास नशे में धुत युवतियों का हंगामा, हाथ में बका लेकर फैलाई दहशत

बस स्टैंड के पास नशे में धुत युवतियों का हंगामा, हाथ में बका लेकर फैलाई दहशत

सागर

शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास रविवार देर रात शराब के नशे में युवक-युवतियों द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक युवती हाथ में बका लेकर सड़क पर घूमती नजर आई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आरोप है कि युवक-युवतियों ने राह चलते लोगों के साथ अभद्रता भी की।

बस स्टैंड के पास नशे में धुत युवतियों का हंगामा, हाथ में बका लेकर फैलाई दहशत
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युवती हाथ में बका लहराते हुए दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथ मौजूद युवक भी हंगामा करते नजर आ रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक-युवतियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से आम लोगों में भय का माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।