पत्नी ने पति पर करवाया हमला , सास ससुर ने की SSP से शिकायत

137

 

झांसी में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर और हिंसक रूप ले लिया है। ग्राम रक्सा निवासी अजय कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र पर जानलेवा हमले, का आरोप लगाया हैं।
आरोप पत्र के अनुसार, अजय कुमार के पुत्र विकास सिंह की शादी श्रीमती पूजा पुत्री श्री मन्नूलाल रजक से 2022 में हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद पारिवारिक संबंधों में लगातार तनाव बना रहा । अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बहु ने उनकी बड़ी बेटी को अपने भाई अमित रजक के साथ बहला फुसलाकर साजिश के तहत 22.11. 2025 को 2,42,000/-रू० नगद व सम्पूर्ण घर के जेवर जिसकी कीमत लगभग 50,00,000/- रू० लेकर भगवा कर विवाह करवा दिया । बहु पूजा परिजनो को झूठे दहेज व घरेलू हिंसा आदि सम्बन्धी मुकदमों मे फंसाने की धमकी देती थी। जिसकी शिकायत अजय कुमार व उसके पुत्र ने आई.जी.आर.एस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न तिथियो में की परन्तु कोई सुनवाई नही हुयी। तत्पश्चात उक्त शिकायत का फायदा उठाकर और अजय कुमार व उसके परिजनो को नीचा दिखाने की गरज से अजय कुमार की (बहू) विपक्षिया द्वारा झूठा आत्म हत्या का प्रयास किया। जिसकी सी.सी.टी.वी वीडियो/फुटेज मौजूद है। अजय कुमार द्वारा उक्त की शिकायत रक्सा थाना पर दर्ज करायी परन्तु पुलिस द्वारा उल्टा ही उसके समस्त परिजनो के दहेज सम्बन्धी मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।

बहु ने कराया पति पर हमला आरोप पत्रनामा के अनुसार ;


घटना दिनांक-29.03.2026 ‘की समय करीब रात्रि 11:20 बजे की है जब अजय कुमार का पुत्र विकास सिंह अपने मामा कपिल श्रीवास निवासी-भाण्डेरी गेट कोतवाली झांसी के यहाँ से घर वापस आ रहा था की पहले से घात लगाये उसके ससुरालजन मन्नू लाल रजक पुत्र स्व० श्री रामप्रसाद व उसके पुत्र अमित व अंकित निवासी मकान नं0-149 इतवारीगंज शहर कोतवाली जिला झॉसी व भतीजा सत्यम निवासी-बरुआसागर झॉसी एवं उनका सहयोगी शाहिद उर्फ छक्का व तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा अजय कुमार के पुत्र को रक्सा हाईवे नाले के पास पुलिया पर अपने वाहनो से रोक कर जबरन जमीन पर पटक दिया और समस्त लोगो ने एकराय होकर लाठी डण्डो से पीटना शुरू कर दिया और तंमचा दिखाकर जान से मारने की कोशिश कर अजय कुमार के पुत्र की जेब से पैनड्राईव और 20,000/- रूपये नगद छीनकर, मरणासन हालत में हाईवे पर ही भीड़ के आने से छोडकर भाग गये अजय कुमार को उक्त घटना की सुचना डयूटी पर तैनात 112 पुलिस कर्मिया द्वारा दी गयी तत्पश्चात पुलिस द्वारा ही अजय कुमार के पुत्र को सिविल अस्पताल झांसी मे मेडिकल करवाकर इलाज कराया जिसका इलाज आज भी जारी है।

पीड़ित की मांग है कि – उक्त घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करे और जो दोषी हो उस पर कार्यवाही करे ।

रिपोर्ट – शिवांगी कुमारी