टीकमगढ़ : जतारा थाना क्षेत्र के राजनगर बहरिया गांव में जमीनी विवाद में जमकर चली लाठी डंडे तीन लोगों की हुई मौत मृतक ग्राम सिमरा खुर्द के निवासी हैं

230

टीकमगढ़ : जिले के जतारा थाना क्षेत्र की राजनगर बहरिया गांव में पुराना जमीनी विवाद ख़ूनी संघर्ष में बदल गया जिसमे एक ही घर के 3 सगे भाइयों की लाठी डंडो सें पीट – पीट कर हत्या कर दी गयी जिसमे चतुर्भुज लोधी बलराम लोधी और परमलाल लोधी की बेहरमी से हत्या कर दी गई है बही मृतक के परिवार 2 महिलाएं गंभीर महिलाओं और बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप सें घायल है
जिन्हें टीकमगढ़ जिला अस्पताल में रेफर किया गया है
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश। जिले के सिमरा गांव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष तीन भाइयों की हत्या और तीन महिलाएं घायल घायलों को जिला चिकित्सालय किया गया रेफर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले पहलवान लोधी से लम्बे समय सें जमीनी विवाद चल रहा था मृतक परिवार की जमीन की जुताई करने के लिए रविवार की दोपहर पहलवान लोधी अपने 10 से 15 अज्ञात साथियों को लेकर खेत पर पहुंचा जिसका मृतक परिवार ने विरोध किया इसके बाद अचानक कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया गया जिसमें तीन सगे भाइयों की हत्या हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की कार्यवाही कर रही है

टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है उन्होंने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी पहलवान सहित सात लोगों को पुलिस अभी रक्षा में लिया गया है