किसानों की समस्याओं को लेकर श्रेयांश दिनकर ने मऊरानीपुर sdm को सौंपा ज्ञापन

443

मऊरानीपुर : आज दिनांक 29/11/2025 को तहसील मऊरानीपुर के अंतर्गत ग्राम लुहरगांव रानीपुर, पचौरा, भकौरा एवं कुरेचा बांध से चलने वाली नहर से जुड़े हुए गांव के किसानों ने जो की सिंचाई हेतु नहर पर आश्रित है जीवन यापन हेतु कृषि पर आश्रित है,
पिछले 8 दिनों से नहर में पानी की कमी है,इस वक्त खेत में पानी की अति आवश्यकता देखते हुए मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी महोदय जी को ज्ञापन देकर नहर के फूल गेट खोलने की मांग की । अगर कृषि आश्रित किसानों को उचित समय में पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था नहीं की गई समस्त किसान धरने के लिए बाध्य होगे,और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर
श्रेयांश दिनकर विधानसभा अध्यक्ष,
बहुजन समाज पार्टी ,सर्वेश द्विवेदी, रोशन तिवारी, छत्रपाल सिंह, देवेंद्र दिनकर, प्रहलाद दिनकर, चतुर्भुज, अमित यादव, हरनारायण, रामनाथ, सर्वेश कुमार, सत्यपाल, हरिश्चंद्र, सुरेंद्र,रोहित तिवारी, चंद्रगुप्त, हरि प्रकाश, मनोहर लाल, अमर सिंह दिनकर, धनीराम, शोभाराम, पवन कुमार आदि किसान साथी मौजूद रहे।।